सरयू पारीण ब्राह्मण सभा ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर राहगीरों को ओ आर एस पाउच वितरित किया
रायपुर उमा वाणी
सरयू पारीण ब्राह्मण सभा ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर राहगीरों को ओ आर एस पाउच वितरित किया

। रायपुर /नगर पे पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीयों ने राहगीरों को ओ आर एस पाउडर के पाउच का वितरण किया। डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ ने बताया कि नगर में पड़ रही भीषण गर्मी से लू के हालात बन रहे हैं ऐसे में सामान्य राहगीरों को काफी परेशनी उठानी पड़ रही है।इसी के मद्देनजर आज सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा यातायात थाना पचपेड़ी नाका के निरीक्षक नवलकिशोर कश्यप एवं उनके स्टाफ के साथ मिलकर राहगीरों को ओ आर एस पाउडर के पाउच का वितरण किया गया। उपस्थित निरीक्षक नवलकिशोर कश्यप ने राहगीरों से लू से बचने की सलाह देते हुवे हेलमेट लगाने की सलाह भी दी उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से सर पर धूप से बचत होती है साथ ही दुर्घटना में गम्भीर चोट नहीं आती । आज 2200 ओ आर एस पाउडर पाउच का वितरण समाज के द्वारा किया गया।इस अवसर पर सर्व श्री डॉ सुरेश शुक्ला, नवलकिशोर कश्यप, निरीक्षक यातायात, निराकार भोई यातायात , आर एल द्विवेदी , विष्णु कुमार मिश्रा, केएन तिवारी ,राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, बैजनाथ मिश्रा,भागवत तिवारी, प्रवीण चौबे अंकुश शुक्ला, अभय तिवारी आदि उपस्थित थे।