रायपुर उमा वाणी
एसएमसी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न


शहर के प्रतिष्ठित एसएमसी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल परिवार, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर
डॉ. सतीश सूर्यवंशी डॉ. एस. एस. मोहंती डॉ. प्रज्ञा सूर्यवंशी डॉ. ममता मोहंती डॉ. जावेद आलम एवं डॉ. शिवेंद्र दुबे
उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल शामिल हुए। इसके साथ ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल द्वारा पिछले एक वर्ष में दी गई स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसएमसी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
व्यवस्थापक
एसएमसी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल
धरसींवा रायपुर
