श्री सुधर्म जैन संघ रायपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन—–
उमावाणी न्यूज
श्री सुधर्म जैन संघ रायपुर द्वारा
“Health Awareness & Life Changing Seminar” का भव्य एवं सफल आयोजन श्री सुधर्म जैन विहार भवन pachpedi नाका स्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों, समाजजनों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना, प्राकृतिक एवं सरल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एवं जिन रिफ्लेक्सोलॉजी के प्रवर्तक श्री जे. आर. अनिल जैन ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक चिकित्सा, जीवनशैली प्रबंधन तथा जिन रिफ्लेक्सोलॉजी के विभिन्न
Your Healthy Life Is Our Priority
आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश रोगों का मूल कारण तनावपूर्ण जीवनशैली, असंतुलित दिनचर्या एवं स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही है। यदि व्यक्ति अपने शरीर के संकेतों को समझे, नियमित दिनचर्या अपनाए तथा प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों का सहारा ले तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने जिन
रिफ्लेक्सोलॉजी की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को स्वास्थ्य संवर्धन के अनेक सरल उपाय बताए। संगोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आत्मानुशासन तथा सकारात्मक सोच को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री सुधर्म जैन संघ रायपुर का विशेष योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं , ताराचंद टाटिया, प्रेमचंद जैन कमल बोहरा,उत्तम गोलछा संजय गोलछा अजय जैन उमेश जैन धनंजय सांखला,अनिल टाटिया शारदा बोथरा श्रीकांता deladiya ,दीप्ति जैन,शिखा बोहरा,विनय गोलछा प्रवीण मालू सहित लगभग 150 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति एवं सक्रिय भूमिका निभाई। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है तथा स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ, सुखी एवं निरोगी जीवन के संकल्प के साथ संगोष्ठी का समापन किया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ तथा उपस्थित जनसमुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में पूर्णतः सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव जितेन्द्र गोलछा एवं नगिन जैन ने किया।



