नशीली टेबलेट के साथ विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तारर
उमावाणी न्यूज
कमिश्नरेट रायपुर
DCP CENTRAL
दिनांक 07.06.2026
नशीली टेबलेट के साथ विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी/अपचारी के कब्जे से 40 नग नशीली टेबलेट किया गया है जप्त।
थाना सिविल लाईन और क्राइम टीम की कार्यवाही।
आरोपी/अपचारी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 318/2026 धारा 22ख एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
विवरण- पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.06.26 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत गांधी उद्यान, दुर्गा नगर, केनाल रोड के पास दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है और बिक्री करने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन और क्राइम की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो व्यक्तियों के जेब की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मीर कुरैशी उर्फ विक्की एवं विधि से संघर्षरत बालक से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मीर कुरैशी उर्फ विक्की पिता मंसूर कुरैशी उम्र 38 साल पता गोविन्द नगर राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 40 नग नशीली टेबलेट जप्त कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- मीर कुरैशी उर्फ विक्की पिता मंसूर कुरैशी उम्र 38 साल पता गोविन्द नगर राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर


