
उमावाणी न्यूज
सरयू पारीण ब्राह्मण सभा भवन के भू भाटक में छूट के लिए डॉ रमन से मिला प्रतिनिधि मंडल। रायपुर / सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के संजय नगर रिंग रोड रायपुर स्थित भवन की भूमि का आबंटन शासन द्वारा किया जा चुका है,
जिसके भू भाटक में छूट हेतु सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा से भेंट कर आग्रह किया। सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि समाज की भूमि का आबंटन शासन द्वारा पूर्व में किया जा चुका है,जिस पर बाजार मूल्य से अधिक प्रब्याजी शुल्क जो कि करोड़ों में है देय है। उक्त राशि में छूट प्रदान हेतु मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं मान डॉ रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा ने गत सितंबर में समाज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आश्वस्त किए थे। पुनः स्मरण कराने आज सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ रमन सिंह से भेंट कर ज्ञापन सौंप शीघ्र भू भटक में छूट प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सरयू पारीण सभा द्वारा प्रकाशित वैवाहिक पत्रिका तुलसी दर्पण की एक प्रति उन्हें भेंट की गई। डॉ रमन सिंह ने पुस्तिका के प्रकाशन पर बधाई देते हुवे कहा कि इससे समाज के विवाह योग्य बच्चो के परिजनों को रिश्ते ढूंढने में मदद मिलेगी। भू भाटक में छूट हेतु उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में समुचित प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री डॉ सुरेश शुक्ला, आर एल द्विवेदी, बी के मिश्रा, पंडित बृस्नेन्द्र मिश्रा,पंडित प्रभाकर तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, प्रवीणचौबे,उमाकान्त पान्डेय, बैजनाथ मिश्रा, शिवम् त्रिपाठी, अंकुश शुक्ला आदि उपस्थित थे।

