उमावाणी न्यूज़
छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार अवश्य दें : मुरारी काबरा
ज्ञानाश्रय स्कूल में भारत विकास परिषद का शाला प्रवेश उत्सव एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
रायपुर .आज अग्रसेन चौक गणेश मंदिर के सामने शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया. भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव मुरारी कांबरा ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार अवश्य दें जिससे वह आगे चलकर राष्ट्रहित में एवं सामाजिक कार्यों में बाढ़ चलकर हिस्सा ले सके, यह अकेले शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं है. यह पूरी परिवार का वातावरण ही तय करता है बच्चे का भविष्य. शाला प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में 55 से ज्यादा बच्चों और उनके पालकों का एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विशिष्ट अतिथि प्रांत महासचिव मुरारी काबरा जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर और कोष सचिव ललित गोलानी जी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया। बच्चों के राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का जोरदार शुभारंभ हुआ । इस कार्यक्रम में नए बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे । शाला में नए प्रवेश के सभी बच्चों को चंदन वंदन और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा लाई गई चॉकलेट सभी बच्चों को बांटी गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत महासचिव मुरारी काबरा जी ने अपने उद्बोधनमें बच्चों को अच्छे संस्कारों के लिए प्रेरित किया और माता-पिता को प्रतिदिन प्रणाम करने के लिए सभी बच्चों को अभिप्रेरित किया।
संस्कार प्रमुख शशांक शुक्ल जी ने सभी बच्चों को बहुत सुंदर गीत गाकर सुनाया और सभी बच्चों और पालकों ने उनके साथ दिया।
सचिव विनीत शर्मा ने अपने उद्बोधन में गीता के श्लोक से अपनी बात रखी। बच्चों और पालकों को देश भक्ति गीत सामूहिक रूप से गाकर सुनाया और भारत विकास परिषद के बारे में सुंदर सी जानकारी रखी और 64 वें स्थापना दिवस के बारे में बताया। भारत विकास परिषद के गठन और उसकी ऐतिहासिक यात्रा के बारे में संक्षिप्त में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा जी ने सभी बच्चों को पुनः माता-पिता का सम्मान आदर और सेवा भाव करने के लिए प्रेरित किया। जिसे सुनकर बच्चे बहुत पसंद हुए और मौके पर ही बच्चों ने भी अपने-अपने पालकों को प्रणाम कर बहुत सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ मिश्रा ने अपने प्रबोधन में भारत विकास परिषद के सभी पांचों स्तंभ जैसे संपर्क संस्कार सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण को विस्तार पूर्वक बच्चों और पालकों को अच्छी तरह समझाया।
स्वागत अभिभाषण मुरारी काबरा जी ने दिया । ज्ञानाश्रय स्कूल के संचालक विजय हिषिकर एवं प्राचार्य वैभवी हिषिकर जी ने आए हुए समस्त अतिथियों के संक्षिप्त परिचय देते हुए सभी को पौधे और मोमेंटो प्रदान कर अधिमान्यता प्रदान की । आज के इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव मुरारी काबरा , अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा , उपाध्यक्ष पवन गौड, सचिव विनीत शर्मा, ललित गोलानी शशांक शुक्ल रमाकांत शर्मा जी एसपी साहू डॉ नीरज ए पांडे धीरज शर्मा अशोक सेवा प्रमुख विजय हिषिकर और भारतीय जनता पार्टी के सह संयोजक रवि जी उपस्थित रहे । सभी को ज्ञानाश्रय स्कूल के फैकल्टी द्वारा वृक्ष गुच्छ मोमेंटो देकर प्रत्येक का सम्मानित किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के साथ-साथ जिन बच्चों ने पांचवीं से लेकर आठवीं तक की परीक्षाओं में अच्छे नंबर से परीक्षा उत्तीर्ण की उन सभी मेधावी छात्रों को भी मेडल , पदक और चाकलेट देकर सम्मानित किया गया।बच्चों ने अपने अपने पालकों के साथ मेडल और पदक ग्रहण किया।
सेवा प्रकल्प के रायपुर मुख्य शाखा के प्रभारी विजय हिषिकर,प्राचार्या वैभवी हिषिकर ने अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टर जितेंद्र सराफ और उनकी धर्मपत्नी को भी मोमेंटो और पौधे देकर सम्मानित किया।
नए सदस्य गौ संरक्षक एसपी साहू जी ने सभी को मोबाइल की निगेटिव रेडिएशन रोकने वाली स्टीकर देकर सभी का सम्मान किया ।
ज्ञानाश्रय स्कूल के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह उमंग और रंगारंग रूप मनाया गया। सभी बच्चों में हर्ष और नई उमंग का माहौल देखने को मिला। धन्यवाद ज्ञापन सचिव विनीत शर्मा ने दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ गरिमामय कार्यक्रम का संचालन ज्ञानश्रय स्कूल के संचालक विजय हिषिकर और उनकी टीम ने बहुत ही सफलता पूर्वक किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे.



