featureछत्तीसगढ़रायपुर

सरकार की अनसुनी के बाद भगवान की शरण में आमजनमानस

उमावाणी न्यूज

सरकार की अनसुनी के बाद भगवान की शरण में आमजनमानस

भारत देश सनातन धर्म का इसलिए अंतिम आसरा भगवान

ट्रांसफार्मर से आह्वान बिजली कटौती कम करे

स्मार्ट मीटर का विधिवत पूजा धीरे धीरे बिजली खपत करे, अधिक तेजी से ना चले

सोलर पैनल के लिए हवन तकि जनता द्वारा उत्पादित बिजली को सरकार अधिक मूल्य में खरीदे…. विकास उपाध्याय

रायपुर….. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कॉलोनी में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विधिवत हवन पूजन कर भगवान से प्रार्थना की गई। विकास उपाध्याय ने बताया कि स्मार्ट मीटर की विधिवत पूजा कर धीरे धीरे बिजली खपत करे अधिक तेजी से रीडिंग स्पीड न करे इसके लिए प्रखर पंडितों द्वारा आराध्य देव की पूजा की गई, वही ट्रांसफार्मर की पूजा कर अधिक बिजली कटौती न करें लो ओल्टेज की समस्या ना देवे इसके लिए विनती की गई चूंकि भारत देश की पहचान सनातन धर्म से है , सरकार की अनसुनी की बाद भगवान की शरण में जाना ही शेष रह गया है इसीलिये आज कांग्रेस पार्टी और आमजन मानस द्वारा हवन पूजन किया गया।
उपाध्याय ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ आज अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दर, लो ओल्टेज से परेशान है वही सोलर पैनल अपने घर में लगाने के जनता को तैयार किया गया और कहा गया कि आपके द्वारा अधिक बिजली उत्पादन पर आपकी बिजली सरकार द्वारा क्रय की जाएगी लेकिन जनता को सरकार लगभग 4 रु से 8 प्रति यूनिट की दर से चार्ज कर रही है और जनता द्वारा सोलर पैनल से उत्पादन बिजली की लगभग 1.80 रु यूनिट की दर से खरीद रही है ये तो सीधे सीधे जनता को छलने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है । विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ बीजेपी सरकार को जनता का खून पीने वाली सरकार कहा है जहाँ चारों तरफ जनता महंगाई की मार से जुझ रही है वही सरकार बिजली के नाम आमजनता को लूटने का काम इस सरकार द्वारा किया जा रहा है सरकार का प्रयास होना चाहिए कि जनता कैसे राहत दिया जा सके इस दिशा में काम होना चाहिए लेकिन यह सरकार तो कैसे जनता का खून पिया जाए इस दिशा मे काम कर रही है। आज के कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ मनीराम साहू, अन्नू राम साहू, पंडित वीरेश शुक्ला, पंडित सदानंद पांडेय,विकास अग्रवाल, अशोक ठाकुर, दाऊ लाल साहू,, ईश्वरी नामदेव ईश्वरी चक्रधारी,वारेन साहू भागवत साहू, सोमेन चटर्जी, संदीप शर्मा अमन गिल, निरंजन पठारी , सागर तांडी, भामरा जी,अजीत जगत,शानू दीवान , हेम लाल नायक, देवेंद्र यदु, अनीश,उमेश साहनी ,वेद प्रकाश , सुरेश उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहे।

रायपुर छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button