ओडिशा प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका जी के साथ पुरन्दर मिश्रा सपत्नीक किये दर्शन-पूजन
मां वैष्णो देवी के दरबार में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की


रायपुर।दिनांक – 08/08/2026 आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर ओडिशा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सपत्नीक बरगढ़ स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक माता रानी के दर्शन-पूजन किए।
मां के पावन दरबार में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां के चरणों में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि “मातारानी की कृपा समस्त छत्तीसगढ़ पर बनी रहे, हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े—यही मां के चरणों में मेरी प्रार्थना है।”

उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की आस्था एवं संस्कृति के बीच गहरे और आत्मीय संबंध हैं। धार्मिक यात्राएं न केवल आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करती हैं, बल्कि दोनों प्रदेशों की सांस्कृतिक एकता और भाईचारे को भी नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ सपत्नीक मां के दर्शन-पूजन का यह अवसर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के लिए श्रद्धा, आस्था और आत्मिक संतोष से परिपूर्ण रहा।


