featureछत्तीसगढ़

ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है. बताया गया कि सूर्यकांत कुल्हारा गांव में खेती-किसानी का काम करता था.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

Related Articles

Back to top button