featureछत्तीसगढ़रायपुर

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की सतर्कता से चोरी गई एक्टिवा स्कूटी बरामद

उमावाणी न्यूज

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर
दिनांक: 23.09.2026

👉यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की सतर्कता से चोरी गई एक्टिवा स्कूटी बरामद

👉 नो-पार्किंग व्यवस्थापन के दौरान राजेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास लावारिस हालत में मिली वाहन

👉थाना सिविल लाइन में दर्ज चोरी के अपराध (अप. क्र. 367/26) के मशरूका की हुई बरामदगी

पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल) के निर्देशानुसार शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात थाना पचपेड़ीनाका की टीम द्वारा सतर्कता दिखाते हुए माह जुलाई में चोरी हुई एक एक्टिवा स्कूटी को लावारिस हालत से बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

यातायात थाना प्रभारी पचपेड़ीनाका गोविंद यादव मय स्टाफ प्र.आर.1815 कुलेश्वर राजपूत
आर.1738 सुनील क्षत्रिय ,आर.669 गोपाल राजपूत एवं आर.724 भगवान जैन के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर रवाना हुए थे। भ्रमण के दौरान राजेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास स्थित सीजी-04 रेस्टोरेंट के सामने नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर हटवाया जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा क्रमांक CG 04 HM 5662 का नंबर बार-बार अनाउंस करने के बाद भी वाहन मालिक हटाने उपस्थित नहीं हुआ।वाहन लावारिस हालत में खड़ा पाए जाने एवं संदेह होने पर यातायात टीम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को यातायात थाना पचपेड़ीनाका लाया गया।वाहन पोर्टल से रिकॉर्ड प्राप्त कर वाहन स्वामी इग्नेश नंद से दूरभाष पर संपर्क किया गया। वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन माह जुलाई 2026 में चोरी हो गया था, जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन, रायपुर में दर्ज कराई गई है।

उक्त सूचना के आधार पर यातायात पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन से संपर्क एवं तस्दीक करने पर चोरी के संबंध में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 367/26, धारा 303(2) बीएनएस (दिनांक 02.07.2026) कायम होना पाया गया । बरामद वाहन को सुरक्षार्थ यातायात थाना पचपेड़ीनाका में रखा गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सिविल लाइन को विधिवत सूचित किया गया है।

यातायात पुलिस रायपुर की आम जनता से अपील:
रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें एवं नो-पार्किंग जोन में वाहन छोड़कर न जाएं।
किसी भी स्थान पर लंबे समय से लावारिस या संदिग्ध हालत में खड़े वाहन दिखाई देने पर तत्काल यातायात हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम /डायल 112 पर सूचना देकर जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button