featureछत्तीसगढ़रायपुर

बाढ़ आपदा में राहत का केंद्र बना धमतरी का स्किल डेवलपमेंट सेंटर

उमावाणी न्यूज

बाढ़ आपदा में राहत का केंद्र बना धमतरी का स्किल डेवलपमेंट सेंटर

15 परिवारों को मिला सुरक्षित सहारा

​रायपुर,26 सितंबर 2026/

प्रदेश भर में जारी मूसलाधार बारिश के बीच धमतरी जिले में आपदा प्रबंधन का अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है। जलभराव और बाढ़ की स्थिति से बेघर हुए 15 प्रभावित परिवारों के 54 सदस्यों को सुरक्षित निकालकर कोलियरी स्थित ‘मधुरिमा’ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में बनाए गए राहत शिविर में ठहराया गया है। संकट की इस घड़ी में यह सेंटर प्रभावितों के लिए एक बड़ा संबल साबित हो रहा है।
​जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत शिविर में भोजन, चाय-नाश्ता, विश्राम, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया है। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ अपनेपन और भरोसे का अहसास हो सके।
​मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और एसडीएम धमतरी लगातार राहत शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
​धमतरी जिला प्रशासन ने राज्य के नागरिकों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे उफान पर बह रहे नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासनिक व बचाव दल से संपर्क कर सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button