featureछत्तीसगढ़रायपुर

लोकतंत्र सेनानियों व पत्नियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश – उपासने

उमावाणी न्यूज

लोकतंत्र सेनानियों व पत्नियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश – उपासने
​रायपुर:
लोकतंत्र सेनानी की पहल पर छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके पत्नियों को प्रदेश शासन द्वारा अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस पहल शुरू की है। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा।
​ उपासने ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया की संघ की पहल पर राज्य शासन द्वारा ‘छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम, 2025’ के तहत ‘छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026’ दिनांक 22 मई 2026 को राजपत्र में अधिसूचित किया गया। उक्त राजपत्र के नियम क्रमांक 6(1) में यह स्पष्ट प्रावधान है की लोकतंत्र सेनानी तथा उनके पति/पत्नी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
​इन प्रमुख सुविधाओं की रखी गई मांग:
​निःशुल्क परामर्श एवं भर्ती: सभी शासकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध सुपर-स्पेशलिटी संस्थानों में निःशुल्क ओपीडी एवं आईपीडी परामर्श व उपचार।
​मुफ्त जांच और दवाइयां: पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांचों (एमआरआई, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी आदि) सहित आवश्यक दवाइयां प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क मिलें।
​विशेष वार्ड व्यवस्था: उपचार के दौरान लोकतंत्र सेनानी और उनके परिचारक (अटेंडेंट) हेतु निःशुल्क प्राइवेट/डीलक्स या विशेष वार्ड का सुगम प्रबंध हो। उपासने द्वारा दिए गए
मांग पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मौके पर ही स्वास्थ्य सचिव को मांग पत्र पर आदेशित कर लिखा— “सचिव, राजपत्र के क्र. 6 के अनुरूप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तरह सुविधा देने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें।”
​स्वास्थ्य मंत्री की इस त्वरित व सकारात्मक पहल का प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी परिवारों ने स्वागत कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
संतोष शर्मा
प्रदेश कार्यालय मंत्री लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button