
उमावाणी न्यूज
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पांचवें दिन रायपुर के 12 से अधिक क्षेत्रों में जन चौपाल, मतदाता अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराने का प्रस्ताव पारित
रायपुर 15 नवंबर 26 वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन के पांचवें दिन आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम कोटा, गुढ़ियारी, रेलवे स्टेशन, अशोक नगर, महात्मा गांधीनगर, लालपुर, धरमनगर, फूल चौक, न्यू राजेंद्र नगर, शंकर नगर, रोहिणीपुरम, संतोषी नगर, सड्डू एवं मोवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक शोभा बच्छाव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों के बीच पहुंचकर लोकतंत्र, मतदाता अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चर्चा की। सभाओं मे वोट चोरी एवं मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
इसके साथ ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने आम जनता के बीच प्रस्ताव रखा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के स्थान पर मतपत्र के माध्यम से कराए जाएं। जन चौपाल में इस प्रस्ताव को पारित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट का अधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर जन चौपाल तक संघर्ष जारी रखेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक शोभा बच्छाव ने कहा की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान आज देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का आंदोलन बन चुका है। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह बेहद गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराने की मांग भी जरूरी है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पांचवें दिन रायपुर शहर के विभिन्न मंडलों और क्षेत्रों में आयोजित जन चौपाल को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर और गली मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक कर रहे हैं। भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को समझना होगा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास से चलता है, न कि चुनावी प्रक्रिया पर उठते सवालों को नजरअंदाज करने से। हमारी मांग है कि मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। आगामी नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराए जाने का प्रस्ताव पारित कर हमने जनता की भावना को सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
इस जन चौपाल कार्यक्रम में शोभा बच्छाव श्रीकुमार शंकर मेनन कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय पंकज शर्मा प्रमोद दुबे एजाज ढेबर सूर्यमणि मिश्रा शिव सिंह ठाकुर आकाश तिवारी आकाश शर्मा प्रकाश माहेश्वरी राम सहोदर गुप्ता पल्लवी सिंह राजू घनश्याम तिवारी सनी अग्रवाल राहुल इंदुरिया शशि सिंह गौतम सुधा सरोज किशन बजारी कमल धृतलहरे हीरेंद्र देवांगन ओम श्रीवास अर्जुमन ढेबर मिलिंद गौतम विजय टंडन मनोज कुमार पटनायक मोहम्मद राशिद युधिष्ठिर नायक कुंदन सिन्हा राज कुमार साहू गजेंद्र साहू झूमुख निषाद चैतन्य सिंह ठाकुर सत्यानंद तांडी भाविका मसंद संजीव कुमार अनुज उपाध्याय महेंद्र चंद्राकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।