
उमावाणी न्यूज
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर
डी सी पी पश्चिम क्षेत्र
दिनांक 19.11.2026
नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में अब तक कुल 06 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरोह के नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी
विवरण – थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 307/26 धारा 140(3), 143(4), 318(4), 61 बीएनएस के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में प्रकरण में महिला आरोपी 01. कृतिका साहू पति स्व. सुमित कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी आमापारा रामकुण्ड थाना आजाद चौक रायपुर। 02.अहिल्या नामदेव पिता दीपक नामदेव उम्र 40 साल निवासी सीतानगर गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर। 03. गीतिका नाग पति चिंतामणी नाग उम्र 36 साल निवासी स्टोर पारा पुरैना भिलाई 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी।
गिरफ्तार महिला आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी डॉ.खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव एवं अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रहीं है।
आरोपियों की भूमिका
आरोपी डॉ. खिर सिंधु महानंद -आरोपी द्वारा नवजात शिशु के क्रेता (लाभार्थी) को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार किया जाता था तथा उक्त डिस्चार्ज टिकट महिला आरोपी कृतिका साहू को प्रदान किया जाता था। आरोपी द्वारा वर्ष 2026 में कुल 03 डिलीवरी होने तथा 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया के उपचार से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज एवं ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर जप्त किया गया है।
आरोपी प्रकाश कुमार कौरव एवं अश्वनी शर्मा – आरोपी प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का कार्य करता था तथा आरोपी अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या महानंद एवं अन्य आरोपियों के साथ नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में संलिप्त था। आरोपियों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश कर उन्हें प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। इसके पश्चात नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा कर उससे प्राप्त रकम का आपस में बंटवारा किया जाता था। आरोपी अश्वनी शर्मा द्वारा नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एवज में रकम के लेन-देन का कार्य किया जाता था। प्रकरण की प्रार्थिया को भी इसी प्रकार प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिंका एवं उनके द्वारा किए गए कृत्यों के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. डॉ.खिर सिंधु महानंद पिता गोवर्धन महानंद उम्र 45 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।
02. प्रकाश कुमार कौरव पिता स्व. विजय कुमार कौरव उम्र 45 साल निवासी म०न० सी 4 कपिस विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
03. अश्वनी शर्मा पिता सुखेन्द्र शर्मा उम्र 38 साल निवासी रामकुंड विहार सी 09 थाना आजाद चौक जिला रायपुर।