featureछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम जोन 1 अंतर्गत ठक्करबापा वार्ड 17 के दीक्षा नगर में निर्माणाधीन जलागार

उमावाणी न्यूज

रायपुर नगर निगम जोन 1 अंतर्गत ठक्करबापा वार्ड 17 के दीक्षा नगर में निर्माणाधीन जलागार में राइर्जिंग लाईन से मुख्य पाईप लाईन जोड़ने का कार्य 23 नवम्बर 2026 को किया जायेगा, 23 नवम्बर को सुबह 7 बजे जलापूर्ति के पश्चात 10 घण्टे का शटडाउन रहेगा, कार्य के दौरान तिलक नगर जलागार क्षेत्र में 23 नवम्बर को संध्याकालीन और 24 नवम्बर को प्रातःकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी- जोन 1 जोन कमिश्नर

किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इस हेतु तिलक नगर पानी टंकी क्षेत्र के सम्बंधित रहवासी नागरिक कृपया आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडारण करने का कष्ट करें

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जानकारी दी है कि रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत ठक्करबापा वार्ड क्षेत्र क्रमांक 17 अंतर्गत दीक्षा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन जलागार की राइर्जिंग लाईन से मुख्य पाईप लाईन जोड़ने का कार्य तिलक नगर पानी टंकी में दिनांक 23 नवम्बर 2026 को किया जाना है . इस कार्य हेतु दिनांक 23 नवम्बर को सुबह 7 बजे जलापूर्ति पश्चात उक्त दिवस 10 घण्टे की अवधि का शटडाउन रहेगा. इस कार्य के दौरान दिनांक 23 नवम्बर 2026 को तिलक नगर जलागार क्षेत्र में संध्याकालीन और 24 नवम्बर को प्रातःकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. तिलक नगर पानी टंकी क्षेत्र के सम्बंधित रहवासी नागरिकों से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 की ओर से नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इस हेतु आवश्यकता के अनुसार नुसार पेयजल का भंडारण करने का कष्ट करने विनम्र अपील की है.

Related Articles

Back to top button