featureकवर्धाछत्तीसगढ़

लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 24/11/2026

लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही, धारदार चाकू जप्त

मध्य जोन थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर भयभीत करने तथा आतंकित करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया है।

दिनांक 23.11.2026 को हमराह स्टाफ के साथ थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं भ्रमण पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जल विहार कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू रखकर आने-जाने वाले लोगों को दिखाकर भयभीत कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन राजभर, पिता प्रेमचंद राजभर, उम्र 19 वर्ष बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 535/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सचिन राजभर, पिता प्रेमचंद राजभर, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्रीराम चौक, बोरिया तालाब के पास, दुर्गा मंदिर के सामने, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

जप्त संपत्ति

01 नग बटनदार धारदार चाकू, कीमत लगभग 200 रूपये

Related Articles

Back to top button