featureछत्तीसगढ़रायपुर

सरायपाली विधानसभा के ग्राम मूँधा (अमरकोट) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 140वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम

उमावाणी न्यूज 

सराईपाली

‘मन की बात’ राष्ट्र की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी का सशक्त मंच : विधायक पुरन्दर मिश्रा

सरायपाली विधानसभा के ग्राम मूँधा (अमरकोट) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 140वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम

सरायपाली। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का श्रवण सरायपाली विधानसभा के ग्राम मूँधा (अमरकोट), बूथ क्रमांक 111 में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के साथ रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने वाला जनसंवाद और राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं, नवाचारों, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के लिए किए जा रहे अनुकरणीय प्रयासों को देश-दुनिया के सामने लाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह अभिनव प्रयास समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। देश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से लेकर महानगरों तक सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिलना अपने आप में इस कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि है। ‘मन की बात’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, युवा प्रतिभाओं और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर जनजागरण का व्यापक कार्य हो रहा है।

विधायक मिश्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विचार है कि देश की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों में निहित है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुरूप राष्ट्रहित में योगदान देता है, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होता है। ‘मन की बात’ हमें व्यक्तिगत उपलब्धियों से आगे बढ़कर सामूहिक प्रयासों, सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश जनभागीदारी को विकास का आधार बनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम सभी का दायित्व है कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button