
उमावाणी न्यूज
बिरगांव

रायपुर_ग्रामीण_विधानसभा_क्षेत्र_क्रमांक_48 अंतर्गत नगर_निगम_बीरगाँव के उरला में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के घोषणा के 2 माह के भीतर विद्युत सेवाओं के विस्तार,उपभोक्ता सुविधाओं में सुधार एवं विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवसृजित बीरगांव/उरला जोन कार्यालय का रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व पूर्व मंत्री आदरणीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं भाजपा रायपुर शहर जिला के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी के साथ शुभारंभ कर 2 करोड़ 38 लाख रूपये राशि से स्वीकृत बेन्द्री रोड,उरला में 33/11 के.वी.नवीन विद्युत उपकेंद्र (क्षमता 1×5 एम.वी.ए.)का भूमिपूजन किया।
विशेष उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो माह के भीतर नए जोन कार्यालय को क्रियाशील किया जा रहा है,जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इन विकास कार्यों से विद्युत सेवाओं का विकेंद्रीकरण, उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निराकरण,विद्युत सुरक्षा तथा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। नवीन जोन कार्यालय,उपकेंद्र एवं विद्युत अधोसंरचना विकास के ये कार्य बीरगांव–उरला क्षेत्र के वर्तमान एवं भविष्य के विकास को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत,आधुनिक एवं विश्वसनीय विद्युत वितरण व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।