जिमीकंद की सब्जी से होते हैं गजब के फायदे

दिवाली के त्योहार पर खूब तरह के व्यंजन बनते हैं। लेकिन एक सब्जी जो लगभग हर किसी के घर में बनाई जाती है वो है जिमीकंद यानी सूरन। सूरन को दिवाली पर खाने की परंपरा है। दिवाली की रात लगभग हर घर में सूरन की सब्जी को खाया जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन सूरन या जिमीकंद खाने से घर में सुख-समृद्धि और धन बढ़ता है और कभी खत्म नहीं होता।
आखिर क्यों दिवाली के दिन जिमीकंद या सूरन खाया जाता है
जिमीकंद या सूरन जमीन के अंदर उगने वाली सब्जी है। जिमीकंद एक जड़ वाली सब्जी है। जिसे अगर उखाड़ भी लिया जाए तो थोड़े से जड़ के अंश से वापस से इसका पौधा फलने लगता है और अगली दीवाली के लिए तैयार हो जाता है। इसीलिए जिमीकंद को दिवाली पर धन संचय और सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन सूरन की सब्जी खाने से घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
जिमीकंद खाने के हैं ढेर सारे फायदे
जिमीकंद या सूरन अरबी के जैसे ही कंद के रूप में होती है। पहले के समय में ये अपने आप उग जाने वाली सब्जी मानी जाती थी। लेकिन समय के साथ अब जिमीकंद की खेती की जाती है। इस सब्जी को केवल मान्यता के आधार पर ही नहीं बल्कि सेहत के आधार पर भी खाया जाता है। जिमीकंद में इतने सारे फायदेमंद गुण होते हैं।
पाचन को करता है मजबूत
जिमीकंद खाने से डाइजेशन मजबूत होता है। ये आसानी से पच जाता है और इसे खाने से कब्ज की समस्या भी खत्म होती है। साथ ही पेट दर्द और पेट में कीड़े की समस्या में भी आराम मिलता है।
बवासीर में आराम
जिन लोगों को खूनी बवासीर की समस्या है उन्हें छाछ के साथ सूरन या जिमीकंद को उबालकर खाना चाहिए। साथ ही सूरन की सब्जी को बिल्कुल कम तेल मसाले में बनाएं और खाएं।
न्यूट्रिशन से भरपूर
बाकी सब्जियों की तरह की सूरन भी न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। और इसे डाइट में लेने से काफी सारे पोषक तत्व बॉडी को मिलते हैं। प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी6, फोलिक एसिड, बीटा कैरोटीन, कार्ब्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
वेट लॉस में मदद
जिमीकंद को स्लिमिंग फूड भी कहते हैं। इसमे काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। जिसकी वजह से इसे खाने से पेट जल्दी भरा महसूस होने लगता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। हालांकि इसके वेट लॉस वाले फायदे लेने के लिए जिमीकंद को ठीक से पकाना जरूरी होता है। अगर आप इसे तेल में फ्राई कर रहे हैं तो फायदों के बारे में भूल ही जाएं।