
उमावाणी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ
दिनांक: 29 सितंबर 2026
26 का धरना वर्षा के कारण स्थगित, अब कल 30 सितंबर बुधवार को चारों संभागों में होगा एक दिवसीय धरना – पेंशन बहाली की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की 37 वर्षों से मिल रही पेंशन को 1 सितंबर 2026 के आदेश से अचानक बंद किए जाने के विरोध में 26 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय सांकेतिक धरना अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव के कारण स्थगित करना पड़ा था।
अब यह धरना कल दिनांक 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:30 से 1:00 बजे तक रायपुर, भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में एक साथ आयोजित किया जाएगा।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा एवं महासचिव डॉ. सुभाष चंद्राकर ने बताया कि शासन के इस अन्यायपूर्ण आदेश से प्रदेश के लगभग 400 सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी परिवार प्रभावित हुए हैं। जिन परिवारों ने जीवन भर शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दी, उनकी वृद्धावस्था में दवा-रोटी का सहारा छीन लिया गया है।
उन्होंने कहा कि, “प्रकृति ने हमें 26 को रोका था, शासन के अन्याय ने नहीं। कल हम दोगुने जोश के साथ अपनी बात शासन तक पहुंचाएंगे। यह लड़ाई सम्मान और हक की है।”
संघ ने शासन से मांग की है कि 01 सितंबर के काले आदेश को तत्काल निरस्त कर पेंशन पुनः बहाल की जाए।
सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय पर धरना स्थल पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
भवदीय,
डॉ. अजय कुमार शर्मा
प्रांतीय अध्यक्ष
डॉ. सुभाष चंद्राकर
महासचिव
छत्तीसगढ़ राज्य अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ
मो. नं. 9009200400
मो. नं. 9826382872