छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार के लिए मतदान किया: बृजमोहन

 

बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मतदान किया

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार के लिए मतदान किया: बृजमोहन

_17 नवंबर शुक्रवार_

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दुर्गा महाविद्यालय, रामसागर पारा में मतदान किया।


बृजमोहन अग्रवाल ने घर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया उसके बाद पिता श्री रामजी लाल अग्रवाल, माता श्रीमती पिस्ता देवी, पत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल समेत परिवार के लगभग 50 सदस्यों के साथ दुर्गा महाविद्यालय पहुंच कर मतदान किया।
मतदान के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा के पंडालों पर लगी भीड़ बता रही है कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने ये भी कहा कि, मतदान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह संकेत है कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री का महिलाओं को आरक्षण का तोहफा, महतारी वंदन योजना, लाडली लक्ष्मी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर आदि योजनाएं महिलाओं को पसंद आ रही है उसका ही नतीजा है कि महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता घोटालेबाजों और अपराधियों से परेशान हो चुकी है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर वो अपराधियों की कमर तोड़ेंगे और उनके खिलाफ बुलडोजर चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button