छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

भाजपा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू और कांग्रेस जोन अध्यक्ष देवेंद्र यादव में हुई बहस:- मतदान के दिन दोनों नेता आपस में भिड़े

भाजपा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू और कांग्रेस जोन अध्यक्ष देवेंद्र यादव में हुई बहस:- मतदान के दिन दोनों नेता आपस में भिड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में रायपुर के शहीद पंकज विक्रम वार्ड में भाजपा के युवा नेता तथा रायपुर सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू और कांग्रेस पार्टी के जोन अध्यक्ष देवेंद्र यादव आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। मामला चुनाव में मॉनिटरिंग को लेकर हुए विवाद का है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू को पार्टी द्वारा रिर्पोटिंग और मॉनिटरिंग करने का कार्य दिया गया था जहां भाजपा के इस युवा नेता द्वारा मतदान केंद्र में कितने प्रतिशत वोटिंग हुए हैं ये पता करने यह युवा नेता मतदान केंद्र में पहुंचे हुए थे लेकिन अचानक से कांग्रेस पार्टी के रायपुर शहीद पंकज विक्रम वार्ड के जोन अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ इनकी जमकर बहसबाजी देखी गई और दोनो नेता आपस में मतदान केंद्र के बाहर एक दुसरे से भिड़ते हुए दिखाई दिए।
मामला सिर्फ बहस तक ही हुआ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही हुई।
इन दोनों पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर छींटाकशी की जिससे वहां माहौल में काफी गहमा गहमी दिखी और स्थिती बिगड़ते ही पुलिस प्रशासन के बड़े अफसर द्वारा मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पार्टी के नेताओं को समझाया और वो मान भी गए।

Related Articles

Back to top button