छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल की टीम ने नेशनल में पुरुष एवं महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीता

छत्तीसगढ़ उमा वाणी न्यूज

छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल की टीम ने नेशनल में पुरुष एवं महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीता


छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल संघ लगातार नेशनल में चैंपियन हो रहे हैं इस बार पुरुष से महिला दोनों में ही गोल्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए इतिहास बनाए हैं इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा जी महासचिव श्री ओपी शर्मा, जसपाल सिंह, मृत्युंजय शर्मा एवं प्रशिक्षक द्वारा खिलाड़ियों के लिए लगातार अभ्यास की व्यवस्था की जा रही है जिसका परिणाम यह है कि छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल टीम लगातार उपलब्धि हासिल कर रही है

आज नेशनल मैं चैंपियनशिप जीतने के बाद बिलासपुर में महिला एवं पुरुष टीम का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर सुशील मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ अमरनाथ सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ हेमंत सिंह परिहार, यशु जायसवाल,अख्तर खान, मुकेश कश्यप,टी रमेश बाबू,विनय सिंह आदि लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button