मध्य प्रदेश

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर पहली FIR, पुलिस ने जब्त किया साउंड सिस्टम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना कार्यभार संभालते ही सबसे पहले धार्मिक स्थलों सहित कई जगह ध्वनि प्रदूषण हटाने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर सीएम निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। कार्रवाई कर पुलिस ने युवक का साउंड सिस्टम भी जब्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाउडस्पीकरों को लेकर आदेश जारी किए है। जिसके अनुसार धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर के साथ शादी-ब्याह में बजने वाले डीजे पर रोक लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही जो आदेशों का उल्लघंन करेगा उस पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग में स्थित मराठी मोहल्ले में पुलिस ने पहली कार्रवाई की है।

बतादें कि, मराठी मोहल्ला में दीपक अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में एक कार्यक्रम था जिसके चलते उसने अपने घर के बाहर दो बड़े स्पीकर लगा दिए। साथ ही एम्प्लीफायर की मदद से तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाने लगे। वहीं कई लोग तो गाने पर नाच भी रहे थे। बाद में मोहल्ले के ही लोग ने थाने में इसकी शिकायत कर दी। फिर क्या था ऐशबाग थाने से एक एएसआई और दो पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कोलाहल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Related Articles

Back to top button