भव्य शोभायात्रा एवं अक्षत कलश वितरण गाजे-बाजे के साथ अक्षत कलश यात्रा में सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने लिया सहभाग, रायपुर के बस्ती-बस्ती में पहुंचे अयोध्या श्रीराम मंदिर से आए कलश
भव्य शोभायात्रा एवं अक्षत कलश वितरण
गाजे-बाजे के साथ अक्षत कलश यात्रा में सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने लिया सहभाग, रायपुर के बस्ती-बस्ती में पहुंचे अयोध्या श्रीराम मंदिर से आए कलश

अयोध्या श्री राम मंदिर से आए अक्षत के कलश का वितरण पिछले 1 तारीख से रायपुर में चल रहा है। आज रायपुर के बड़े नगरों में यह अक्षत कलश यात्रा संपन्न हुई।
इसमें प्रमुख रूप से तात्या टोपे जो की राजधानी रायपुर के बीच में पड़ता है, कलश यात्रा संपन्न हुई। तात्या नगर के हिंदू समाज के लोगों ने भारी मात्रा में इस कलश यात्रा में सहभाग लिया।
यात्रा को श्री राम मंदिर जागरण एवं गृह संपर्क समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नीलकंठेश्वर धाम के मुख्य पुजारी एवं संस्थापक श्री नीलकंठ जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में रहे। जागरण समिति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और समाज के विविध संगठनों के साथ में तात्यानगर के सभी बस्तियों के हिंदू समाज ने बड़ी संख्या में यात्रा संपन्न की।
यात्रा को तात्यापारा रायपुर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद चौक, बढ़ाईपारा, रामसागरपारा, से होकर राठौड़ चौक के श्रीराम मंदिर में मंदिर में समाप्त हुई। वही से सभी बस्तियों के प्रमुख कलश लेकर धूम-धाम से अपनी बस्तियों में लेकर गए।

