खारुन नदी महादेव घाट पर 26 दिसम्बर मंगलवार की शाम 108 पंडितो ने महाआरती की 2.5 लाख दियो दीप से जगमग जगमग करने लगा महादेव घाट मंदिर
खारुन नदी महादेव घाट पर 26 दिसम्बर मंगलवार की शाम 108 पंडितो ने महाआरती की 2.5 लाख दियो दीप से जगमग जगमग करने लगा महादेव घाट मंदिर




सम्पादक उमा वाणी न्यूज
रायपुर उमा वाणी न्यूज़ रायपुरा स्थित महादेव घाट पर आज मंगलवार की शाम 4 बजे से ही पूजा की तैयारी शुरू हो गयी खारुन घाट पर आज ऐतेहासिक महाआरती हुई आरती में बनारस और छत्तीसगढ़ के 108 पंडितों ने खारुन गंगा तट पर शिरकत फरमाकर मंत्रोच्चार किया वही सिंगर खेर ने भजन से भाजन्मय माहौल भक्तिमय बना दिया

आपको बता दे कि खारुन गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रतिमाह पूर्णिमा के दिन बनारस आरती की तर्ज पर खारुन गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है विगत 6 दिसम्बर 2022 को खारून आरती की शुरुआत की गई थी दिसंबर 2023 की पूर्णिमा को इसका 1साल पूरा हुआ है जिसके चलते वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया है महादेव घाट खारुन नदी के दोनों तरफ किनारो पर 54 54 आरती के स्टेज स्टेज लगाए गए है महादेव घाट को फूलो से सजाने कोलकाता से कारीगर बुलाये गए है जिनकी कारीगिरी को लोगो ने अपनी मोबाइल और कैमरे में क़ैद किया आचार्य धीरज शास्त्री के मार्ग दर्शन में ढ़ाई लाख दीपो से महादेव घाट को जगमगा दिया गया खारुन गंगा आरती से पहले लोग नदी स्वच्छ रखने की शपथ लेते है इसके साथ मंदिर में महादेव घाट पर आरती के दौरान धार्मिक संगीत और मंत्रों की गूंज सुनाई देती है भक्तजन हटकेश्वर महादेव के दरबार में भक्ति भाव से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते है


