बड़े ही सौभाग्य के पल जब राम मंदिर के अक्षद कलश हमारे निवास पर लाने का सुखद क्षण मिला।
कल साई मंदिर वल्लभ नगर रायपुर से बाजे गाजे के साथ हम बहनों ने पूरी कॉलोनी में घर घर शोभायात्रा निकाली।सभी ने बहुत ही आनंदमय होकर कलश का पूजन कर प्रसाद का वितरण किया।उसके बाद शाम को फिर सतबहनीया मंदिर से भी निकाली गई कलश यात्रा में कलश दर्शन का सुखद आनंद मिला।हम सब जल्दी ही राममंदिर के दर्शन कर सकेंगे उन पलों की प्रतीक्षा में जल्दी ही पूर्ण होगीऔर अयोध्या में मंदिर के दर्शन करेंगे


