कल धमतरी में ग्रीन आर्मी धमतरी और कृति फाईन आर्ट्स इंस्टीट्यूट के प्लास्टिक मुक्त परिवेश कार्यक्रम में आदरणीय में बहन जानकी गुप्ता जी ने मुझे आमंत्रित
उमा वाणी न्यूज़


0






कल धमतरी में ग्रीन आर्मी धमतरी और कृति फाईन आर्ट्स इंस्टीट्यूट के प्लास्टिक मुक्त परिवेश कार्यक्रम में आदरणीय में बहन जानकी गुप्ता जी ने मुझे आमंत्रित किया।हमने वहा चार विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए। कलेक्ट्रेट में माननीय संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी सर को थैली दी। तत्पश्चात पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह मेडम,डीएसपी भावेश राव के साथ स्टॉफ को भी नई कपड़े की थैलियां दी उन्होंने बहुत ही अच्छे से मेरे कार्यों के बारे में सुना उन्हें मेरे ब्रेल लिपि की किताबे भी दिखाई जिसमे हनुमान चालीसा विशेष है।उसके बाद वहा के जनधारा समाचार पत्र और धमतरिहा के गोठ संजय जैन जी के चैनल ने मेरा इंटरव्यू हुआ।
आपको विशेष रूप में बताना चाहूंगी कि जानकी जी की एनर्जी और उनके सब से जो मेलजोल और व्यवहार के कारण महापौर जी ने निवास पर बुलाकर जब मेरे से बातचीत की मैं तो दंग रह गई ,वही से उन्होंने उनके ऑफिस मे भी कार्यक्रम रखा ,इतने कम समय में शानदार आयोजन करवाना, आयुक्त विनय पोयम सर और स्टाफ का सहयोग,डॉक्टर रचना पद्मवार जिला अस्पताल और तरला दमाहे दीदी का सहयोग कमाल का काम है , काम के प्रति इतना समर्पण बहुत बड़ी बात है आप को बहुत साधुवाद आप आगे भी जब भी मुझे बुलाएंगी मैं जरूर सहयोग करूंगी




