राष्ट्रीय

पटरी से उतरे मालगाड़ी के 8 डिब्बे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राजधानी दिल्ली में एक मालगाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई. नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास हुई है. रेल के डिब्बों के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की जानकारी पुलिस और रेलवे को दी गई है. रेलवे के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है. फिलहाल इस संबंध में रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस हादसे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button