राष्ट्रीय

मौसम ने ली करवट, इन जिलों में होगी बारिश, ओले गिरने की भी आशंका

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फिर से ठंड बढ़ने लगी है. राज्य में डबल पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है. आंधी-बारिश के ओले गिरेंगे. मौसम विभाग के अनुसर 28 फरवरी को बारिश के साथ ओले गिरेंगे. 26 और 27 फरवरी को यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरेंगे.

मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मौसम सक्रिय रहेगा. 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच मेरठ सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलेगा. तेज बारिश के साथ ओलवृष्टि की आशंका है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से कानपुर में रात में बर्फील हवाएं फिर से लौट आईं. अगले 24 घंटे बादल रहने से अब न्यूनतम पारा फिर चढ़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार उतार चढ़ाव वाला मौसम रहेगा. पिछले 72 घंटे में न्यूनतम पार 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चल रहा है. 25 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा.

Related Articles

Back to top button