छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

आज राष्ट्रीय बजरंग दल की मशाल आक्रोश यात्रा

27/02/2024

आज राष्ट्रीय बजरंग दल की मशाल आक्रोश यात्रा

गौ सेवक साधराम यादव, भुनेश्वर साहू के हत्यारों को फांसी देने की मांग सहित सनातन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा आज शाम 5.30 बजे पुराना बस स्टैंड पंडरी रायपुर से मशाल आक्रोश यात्रा निकाला जाएगा तथा मशाल यात्रा के अंत में सनातन समाज की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय को सौंपा जाएगा। मशाल यात्रा पुराना बस स्टैंड पंडरी से कचहरी चौक, नगर घड़ी चौक, मोतीबाग, फायर बिग्रेड चौक, ओसीएम चौक होते हुए काली माता मंदिर ग्रास मेमोरियल मैदान में समाप्त होगा, तत्पश्चात बजरंगियों का प्रतिनिधि मंडल शाम 7.30 बजे राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपेगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडिवा, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत महामंत्री दीपक दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम साहू, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश महामंत्री भोनू सेन, संजय होता, विक्रांत शर्मा, रवि नेचवानी, अभिषेक प्रचंडे, मुकेश चक्रधारी, कुंदन फेकर, मोहन सोनवानी, यीशु शर्मा, सुनील साहू, रवि देवांगन, पंकजदीप, लोकेश, नरोत्तम, अशोक दुल्हानी, विशाल नेचवानी, बंटी बजाज, नंदू साहू सहित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होंगे
धन्यवाद
दीपक दुबे
प्रदेश महामंत्री
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़
मो.9300475893

भीम साहू
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़
मो. 90394 80000

Related Articles

Back to top button