अंगूर खाने से पहले इस तरीके से धोएं नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

सीजनल फ्रूट खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्दी रहने के लिए हमेशा लोकल मार्केट से फल-सब्जियां लेने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में मार्केट में अंगूर और स्ट्राबेरी खूब मिलते हैं। जिन्हें खाने से कई बार गले में इंफेक्शन की समस्या पैदा हो जाती है। यहीं नहीं पेस्टिसाइड्स की वजह से और भी हेल्थ की दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है जानना कि अंगूर या स्ट्राबेरी को खाने से पहले किस तरह धोना चाहिए।
फलों पर लगे पेस्टिसाइड हो सकते हैं खतरनाक
फलों पर पेस्टिसाइड का छिड़काव किया जाता है। जिससे किये खराब ना हों। अंगूर, स्ट्राबेरी जैसे फल सीधे खाए जातें। इनके छिलके नहीं निकाले जाते। जिसकी वजह से इन पर चिपके पेस्टिसाइड के कण सीधे पेट में चले जाते हैं। खासतौर पर स्ट्राबेरी के हर एक कोने में पेस्टिसाइड चिपक जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर को नुकसान हो सकता है।
पेस्टिसाइड शरीर को इस तरह करते हैं नुकसान
गले में हो जाता है इन्फेक्शन
उल्टी आना
चक्कर आना
सिरदर्द होना
एलर्जी की वजह से ये समस्याएं पैदा होती है।
कैसे धोएं अंगूर और स्ट्राबेरी
अंगूर और स्ट्राबेरी जैसे फलों पर लगे पेस्टिसाइड को धोने के लिए सबसे पहले उन्हें गर्म पानी में नमक डालकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बहते पानी से अच्छी तरह से हाथों से रगड़कर साफ करें।
अब सारे अंगूर और स्ट्राबेरी को किसी साफ-सूखे तौलिए से पोंछ दें। क्योंकि स्ट्राबेरी में अगर गीलापन रहता है तो उसमे कीड़े लगने का ज्यादा डर होता है। जो कि नुकसानदायक होता है।