Health

खीरा गर्मियों में फायदेमंद होता है

खीरा एक सस्‍ता फल होने के साथ ही स्‍वादिष्‍ट और सेहतमंद भी होता है। मगर इसे खरीदते वक्‍त यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो कड़वा, बेस्‍वाद और बीज वाला खीरा आप घर ले आएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जब आप खीरा खरीदें तो किन बातों का विशेष रूप से ध्‍यान रखें।

खीरे के छिलके को देखें

बाजार में आपको खीरे की कई वैरायटी मिल जाएंगी। मगर यदि आप देसी खीरा खरीदना चाहती हैं तो आपको खीरे का छिलका देखना चाहिए। खीरे का छिलका अगर गहरा हरा और कहीं-कहीं से पीलापन लिए हुए है और उसमें दाने उभरे हुए हैं तो जान लें कि वह देसी खीरा है।आप इस तरह के खीरे को खरीद सकते हैं।

खीरा में कितना कसाव है देखें

खीरा लेते वक्‍त यह भी देखें कि वह मुलायम तो नहीं है। मुलायम खीरे अंदर से अधिक बीज वाले और गले हुए हो सकते हैं। दरअसल, जब खीरा जरूरत से ज्‍यादा पक जाता है तो वह इस तरह का हो जाता है। आपको सख्‍त खीरा ही चुनना चाहिए, इसके लिए आप खीरा लेने से पहले उसे दबा कर देखें।

खीरे का आकार देखना भी है जरूरी

बाजार में छोटे, बड़े, मोटे और टेढ़े-मेढ़े कई आकार के खीरे आपको मिल जाएंगे। मगर बेस्‍ट होगा कि आप साइज में छोटे खीरे खरीदें। इसके साथ ही खीरा न बहुत अधिक पतला होना चाहिए और न बहुत अधिक मोटा होना चाहिए। अधिक बड़े और मोटे आकार के खीरे में अधिक बीज निकल सकते हैं और बहुत अधिक पतला खीरा कच्‍चा और कड़वा हो सकता है।

न खरीदें इस तरह का खीरा

खीरा अगर कटा हुआ है और बहुत अधिक मुड़ा हुआ है तो ऐसे खीरे भी नहीं खरीदने चाहिए। इसके साथ ही खीरे में उभरी हुई हरी रेखाएं नजर आ रही हों तो जान लें कि वह देसी खीरा नहीं है।

Related Articles

Back to top button