छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

सराफा पदाधिकारीगण उप मुख्यमंत्री, श्री विजय शर्मा, गृह मंत्री एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाक़ात

सराफा पदाधिकारीगण उप मुख्यमंत्री, श्री विजय शर्मा, गृह मंत्री एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाक़ात

लोक सभा चुनाव की घोषणा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन का एक संयुक्त प्रतिनिघि मंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री, माननीय विजय शर्मा जी से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के दौरान सराफा व्यापरियों को व्यापार के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत करायी..।

छत्तीसगढ़ सराफा के महामंत्री नरेंद्र दुग्गड एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव के समय हुई परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री( गृह मंत्री )माननीय विजय शर्मा जी से मिला।

गृह मंत्री महोदय ने सराफा व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और समस्या की गंभीरता से समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से समाधान निकालने को कहा।
व्यापारियों से आवश्यक कागजात एवं परिचय पत्र साथ मे रखने की भी हिदायत दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया, उनका ये भी कहना था कि आचार संहिता लागू होने के पश्चात चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार ही हमे कार्यवाही करनी होती है।

प्रतिनिधि मंडल मे सराफा के संरक्षक राजेंद्र शर्मा, चेंबर कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, सराफा एसोसिएशन के सचिव दीपचंद कोटड़िया छत्तीसगढ़ केट के सह सचिव भरत जैन , सराफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गोलछा, उपाध्यक्ष हरीश डाग।,सह सचिव दिलीप टाटिया, प्रवीण मालू, अभय कोठारी, आदि सदस्य गण उपस्थित थे।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापारी की पहचान पश्चात सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी जब्त न हों, का निवेदन कर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। उप मुख्यमंत्री महोदय के सहयोगात्मक व्यावहार से प्रतिनिधि मंडल प्रभावित हुआ।

 

Related Articles

Back to top button