छत्तीसगढ़

छग अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, 11 नए जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए

राजनांदगांव। अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के अनुमोदन से अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जिसमें 1 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश महासचिव, 21 प्रदेश सचिव, 11 जिला अध्यक्ष एवं 5 प्रदेश प्रवक्ताओं को नियुक्ति किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में काम करने का दिशा निर्देश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने बताया कि अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष का दायित्व राजिक खान (राजा) को दिया गया है। इसके पहले राजिक सोलंकी उक्त पद पर आसिन थे। वहीं आफताब अहमद को प्रवक्ता, निकहत परवीन को प्रदेश महासचिव, शेख सलीम को प्रदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई के साथ छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग को मजबूती देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में भरपूर योगदान देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button