छत्तीसगढ़

महर्षि स्कूल के बच्चो ने मारी बाजी,12 बच्चो का नवोदय व सैनिक स्कूल में हुआ चयन

अभिवावकों ने स्कूल के संचालक व शिक्षकों को दिया धन्यवाद

अनूपपुर. जिले में कई वर्षों से संचालित महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेण्डरी स्कूल बहुत ही कम समय मे पूरे संभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं द्वारा हर वर्ष जिले, विद्यालय सहित अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहे हैं। हमेशा की तरह इस वर्ष भी महर्षि एंग्लो जर्मन स्कूल ने जिला, संभाग ही नहीं बल्कि राज्य में अव्वल स्थान बनाया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में इस विद्यालय के 10 बच्चो का चयन हुआ है।
इसके अलावा सैनिक स्कूल रीवा की चयन परीक्षा में 2 बच्चो का चयन हुआ है। 12 बच्चो ने चयन परीक्षा में बाजी मारकर पूरे राज्य में इस स्कूल का नाम ऊंचा किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में अथर्व कुशवाहा, भावना सिंह, नीरज सिंह धुर्वे, पूनम, प्रतिमा सिंह उइके, रितिका यादव, रिया टांडिया, संस्कार रौतेल, यज्ञ प्रताप सिंह, सुष्मिता सिंह इसके अलावा सैनिक स्कूल रीवा के लिए सौम्या व अनन्या संत का चयन हुआ है। पिछले वर्ष 2023-2024 में इस विद्यालय से 16 बच्चो का चयन हुआ था।
आज भी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल अध्ययनरत छात्रों में से 20% प्रतिशत महर्षि एंग्लो जर्मन स्कूल के छात्र है। ज्ञात हो कि लगभग 5 सौ परीक्षार्थियों में नवोदय विद्यालय में 1 छात्र का चयन होता है जबकि 2 हजार परीक्षार्थियों में से 1 छात्र का चयन सैनिक स्कूल में होता है।जिले से विभिन्न विधाओं में यहां के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ अपने जिले के साथ विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। अनूपपुर जिले में संचालित महर्षि एंग्लो जर्मन स्कूल के छात्र छात्राओं का नवोदय विद्यालय व सैनिक स्कूल में चयन होने पर नगर के साथ जिले के प्रबुद्धजनों ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त शुभकामनाएं प्रेषित की है। सभी चयनित छात्र छात्राओं के माता पिता ने विद्यालय के संचालक अशोक कुशवाहा व समस्त शिक्षक व शिक्षिका का धन्यवाद दिया है जिनकी मेहनत और लगन के बदौलत उनके बच्चो का चयन हुआ है।

Related Articles

Back to top button