राष्ट्रीय

एनआईए टीम पर हमला, वाहन पर पथराव से अधिकारी हुए घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों की एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. अधिकारी 2022 बम विस्फोट मामले की जांच के लिए मेदिनीपुर गए हैं. इसे

पुलिस ने कहा कि एनआईए अधिकारियों की एक टीम ने आज सुबह मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर कोलकाता ला रहे थे. इसी दौरान वाहन पर हमला हुआ. ग्रामीणों ने उनके वाहन को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे एनआईए के एक अधिकारी सहित कई अधिकारी घायल हो गए.

घटना की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया. एनआईए ने कहा है कि उसका एक अधिकारी भी घायल हो गया. एनआईए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

घटना के बाद, केंद्रीय पुलिस बलों की एक बड़ी तैनाती भूपतिनगर में भेज दी गई है, जहां एनआईए की टीम फिलहाल गिरफ्तार लोगों के साथ तैनात है. जिस मामले की जांच की जा रही है वह 3 दिसंबर, 2022 का है, जब भूपतिनगर में एक कच्चे घर में एक विनाशकारी विस्फोट ने तीन लोगों की जान ले ली थी. इसके बाद, एनआईए ने जांच का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया.

 

Related Articles

Back to top button