छत्तीसगढ़

1 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स ने EPIC कार्ड के साथ सेल्फी खिंचकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गरियाबंद। गरियाबंद जिला निर्वाचन आयोग का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ( Golden Book of World Records) में नाम दर्ज हो गया है. महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले की एक लाख से ज्यादा महिला मतदाताओं ने अपने इपिक कार्ड के साथ सेल्फी लेकर यह रिकार्ड बनाया है. पिछले 12 घंटे में आयोग को जिलेभर से महिलाओं ने सेल्फी भेजी थी. गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था की रीजनल हेड सोनल राजेश शर्मा ने रिकार्ड की पुष्टि करते हुए आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल को इसका प्रोविजनल प्रमाण पत्र सौपा है.

शक्ति की जागरूकता से शत प्रतिशत मतदान की राह आसान

इस उपलब्धि के बाद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति की पूजा आरंभ की तिथि को रिकार्ड के लिए चुना गया था. यह रिकार्ड नारी शक्ति के जागरूक होने का प्रमाण है,अब शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य भी पुरा होगा. कलेक्टर ने बताया कि जिले में 2 लाख 30 हजार महिला मतदाता है.

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान के जरिए हम महिलाओं को जागरूक करने में सफल हुए हैं. सेल्फी के बहाने भीतर रखे इपिक कार्ड भी बाहर आ गए. महिला शक्ति हर परिवार का अहम हिस्सा होता है. महिला जागरूक होते ही परिवार जागरूक होगा. हमें शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पाने में अब आसानी होगी. अभियान में महिला बाल विकास विभाग, बिहान, स्वास्थ्य विभाग की भूमिका अहम रही.

Related Articles

Back to top button