छत्तीसगढ़

*नक्सली की गिरफ्तारी के लिये 10.00 हजार रुपए का ईनाम घोषित रहा

बीजापुर, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 9 अप्रेल 24 को डीआरजी कुटरू एवं थाना कुटरू का बल एरिया डॉमिनेशन पर पाता कुटरू की ओर निकली थी । अभियान के दौरान पाताकुटरू के जंगलों से 1 नक्सली मिलिशिया सदस्य आदीराम गाली (जन मिलिशिया सदस्य)
को पकड़ा गया। उक्त नक्सली  20 जून 23 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10.00 हजार रुपए का ईनाम घोषित रहा है। थाना कुटरू में उक्त माओवादी के विरूद्ध 1 स्थाई वारंट लंबित है। थाना कुटरू के द्वारा गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।

Related Articles

Back to top button