छत्तीसगढ़
प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से बकावंड निवासी मुन्ना भारती की मौत
*एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की।*

बीजापुर :– मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान नक्सलियों की कायराना करतूत।नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव डुमीरपालनार से गंगालूर की ओर मुन्ना भारती नामक युवक पैदल जा रहा था। रास्ते में मुन्ना (40) मुन्ना भारती का पैर प्रेशर आईईडी के जद में आ गया।
जिससे गंभीर रूप से घायल की घटना स्थल पर मौत हो गई। डुमीर पालनार में सड़क का काम करने युवक गया हुआ था। युवक मुन्ना भारती बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव का निवासी है। गंगालूर थाना थानाक्षेत्र का मामला। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी है।


