नूतन उच्चतर माध्यमिक स्कूल
( विकास परिषद द्वारा संचालित)
आरडीए कॉलोनी टिकरापारा, रायपुर (छ.ग.)
जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर नूतन स्कूल के बच्चो ने लिया पांच संकल्प: गाली यानि मुंह बना नाली आदि ।
रायपुर :13 अप्रैल 2024 : सामाजिक संस्था विकास परिषद द्वारा संचालित नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला टिकरापारा रायपुर में
जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देने एक राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी नाम -गुमनाम शहीदों को , जो आजादी की लड़ाई में राष्ट्र की बलिवेदी पर न्यौछावर हुए हैं, उन्हें 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई । तत्पश्चात राष्ट्रभक्ति के नारों से शाला प्रांगण गूंजायमान हो गया ।
कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रभक्ति के नृत्य, गीत,भाषण और कविताओं की प्रस्तुति पेश की।
बच्चों ने इस अवसर पर पांच संकल्प जीवन में हर रोज दोहराने और उन पर चलने की शपथ ली ।ये पांच संकल्प सौ के उठने से लेकर सोने जाने तक, के दिन भर के लिए लिए गये। संकल्पों में शामिल है (1) सौ कर उठते ही भगवान और माता-पिता को मन ही मन प्रणाम करना, और अच्छी पढ़ाई और अच्छी आदतों से सफल और अच्छा नागरिक बनना। (2) मुंह को नाली नहीं बनाना, यानी गली या गलत शब्द का इस्तेमाल न करना (3) हर रोज सफाई डॉक्टर को थैंक यू बोलना अर्थात सड़क साफ करने वाले या नाली साफ करने वाले को धन्यवाद देना है (4) “तीन-पी कार्यक्रम” अर्थात पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पालीथीन भागओ में भागीदारी देना (5) “मोर पारा सबले शुघ्घर पारा” अभियान के तहत अपने घर और मोहल्ले की सफाई जागरूकता में योगदान देना है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम के अध्यक्षता की शाला संचालक के.म. अग्रवाल ने और आभार व्यक्त किया प्राचार्य डॉ ममता पांडे ने। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे.
धन्यवाद!
(डाॅ .ममता पांडे)
प्राचार्या



