छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में डॉ बी आर अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में डॉ बी आर अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में डॉ. बी.आर.अंबेडकर की 133वीं जयंती 14 अप्रैल 2024 को मनाई गई। इस अवसर के मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र साहू, प्रोफेसर एमेरिटस, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी थे और अध्यक्षता पीआरएसयू के माननीय कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. बी.आर.अंबेडकर को श्रद्धांजलि देकर की गई, जिसके बाद विधि अध्ययनंशाला
के डॉ. वेणुधर रौतिया द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाइ गई। स्वागत भाषण प्रोफेसर राजीव चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अधिष्ठाता
शारीरिक शिक्षा द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला, इसके बाद जैविकी अध्ययनशाला के प्रोफेसर एस.के.जाधव ने विशेष प्रवर्तन दिया। आमंत्रित व्याख्यान प्रोफेसर अमरेंद्र साहू द्वारा दिया गया, जिसमें सर ने भारत के लिए अंबेडकर जी के आर्थिक विकास के दृष्टिकोण और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया । सर ने एक बहुआयामी सामाजिक वैज्ञानिक और बहुलवादी अर्थशास्त्री के रूप में अंबेडकर जी की यात्रा और समकालीन प्रासंगिकता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । पीआरएसयू के माननीय कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने अध्यक्षीय भाषण दिया और समापन टिप्पणी पीआरएसयू के अर्थशास्त्र अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रवींद्र के ब्रह्मे द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ल.एस.गजपाल, विभागाध्यक्ष छेत्रिय अध्ययनशाला एवं अनुसंधान शाला , पीआरएसयू द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन अर्थशास्त्र अध्ययनशाला की डॉ. प्रगति कृष्णन द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button