छत्तीसगढ़

रामनवमी पर बजरंग बली मंदिर से पूरे नगर में श्रीराम का भव्य शोभायात्रा निकाला गया

पखांजुर. रामनवमीं के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा पखांजुर पुराना बाजार चौक स्थित बजरंग बली मंदिर  में परलकोट क्षेत्र के राम भक्त  के द्वारा पूजा पाठ,महा यज्ञ के अलावा विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम किया गया,शाम 6 बजे पुराना बाजार बजरंग बली मंदिर से  श्री श्रीराम जी का  शोभायात्रा निकाला गया।  नगर एवं आसपास के गांव के महिला, पुरुष ,बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए आयोजन के लिए नगर को भव्य रूप से सजाया गया शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे के धुन पर राम भक्त द्वारा भक्तिमुल्क गानों पर डांस व आतिशबाजी करते हुए पूरे नगर में परिक्रमा किया ।
जिसमें महिलाओं युवा छोटे छोटे बच्चे एवं उसके पीछे श्रीराम का भव्य का रथ  जिस रथ के दोनों तरफ झूमर वाली लाइट लगी रहा  श्रीराम के रथ के पीछे में महिलाएं शामिल,रथ पर सवार  जिसमें जीवंत स्वरूप में श्री रामायण के पात्र अपनी विभिन्न भावभंगिमा के साथ शामिल थे। शोभायात्रा के साथ-साथ सभी पुरूष वर्ग धोती कुर्ता या कुर्ता पायजामा के साथ शामिल थे।
उसके पीछे डी जे  ,जिसमें सिर्फ श्री राम से संबंधित भजन के साथ छोटे बच्चे नृत्य करते शोभायात्रा पुराना बाजार नेताजी चौक से होते हुए नया बाजार पिव्ही 116 होते हुए हनुमान मंदिर में पहुच, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। शाम 4 बजे से फल प्रसाद एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण रात 9 बजे तक हुआ। शोभायात्रा का  हनुमान मंदिर पखांजूर में समापन किया गया,श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के सभी सदस्यों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button