रायपुर

महेश सभा, रायपुर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

  1. महेश सभा, रायपुर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 23 अप्रैल 2024 को महेश सभा रायपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमे सर्वप्रथम श्री बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा प्रातः 8.30 बजे से निकाली जाएगी, शोभायात्रा पंडरी स्थित श्री पूनरासर बालाजी के मंदिर से प्रारंभ होकर मंडी गेट से लोधीपारा चौक होते हुए मोवा स्थित महेश भूमि पर संपन्न होगी, शोभायात्रा के साथ एक भव्य चलित झांकी, ढोल नगाड़े एवम सम्पूर्ण रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा, तत्पश्चात शाम को 5 बजे बालाजी का भव्य दरबार लाइटिंग, आकर्षक साज सज्जा के बीच श्री सुंदरकांड का पाठ संगीतमय धुन में प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा किया जाएगा, इसके बाद शाम को 7 बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा का गुणगान कोलकाता से पधारे हुए बाबा के भक्त सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री जय शंकर चौधरी के मुखारविंद से किया जाएगा, एवम रात्रि 9 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, आयोजन की संपूर्ण तैयारी के लिए समाज के युवा साथियों की एक टीम का गठन किया गया है, जिसमे महेश सभा अध्यक्ष सुशील लाहोटी, सचिव प्रकाश भट्टर, संयोजक पवन मोहता, सुरेश मोहता, पवन करणानी, हेमन्त तोतला, मनोज झंवर युवा अध्यक्ष अमित चांडक, प्रशांत बाहेती, ओम भूतड़ा, राजेश सोनी, मुरली गिल्डा, राजू चांडक, मुकेश करनानी, विष्णु सोमानी. महिला संगठन से अध्यक्षा पूजा करवा, पिंकी झंवर, आशा सोमानी, पारुल बिहानी. आदि को शामिल किया गया है, युक्त जानकारी देते हुए पवन मोहता एवम हेमन्त तोतला ने बताया कि इस सम्पूर्ण आयोजन में समाज के समस्त लोगो का एवम शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहेगा ।

Related Articles

Back to top button