मनोरंजनराष्ट्रीय

सलमान खान फायरिंग केसः मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी अरेस्ट

मुंबई मुंबई में अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पांचवें आरोपी क राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है और उसका नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी बाकी को दोनों आरोपियों की मदद कर रहा था। वह शूटरों सागर और विक्की को पैसे मुहैया करवा रहा था और रेकी में भी पूरी हेल्प कर रहा था। आज ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि सलमान खान फायरिंग मामले के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में ही खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या करने वाले आरोपी का नाम अमुज थापन था। थापन के परिवार ने मुंबई हाई कोर्ट से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि थापन ने हवालात में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में अब तक थापन, सोनू बिश्नोई, सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह यह पांचवीं गिरफ्तारी है।

इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर द्रज की गई है। इस मामले कि जिम्मेदारी अनमोन बिश्नोई ने ली थी। आरोप था कि थापन ने इस गोलीबारी की घटना के लिए गोलियां और हथियार मुहैया करवाए ते। 26 अप्रैल को सोनू बिश्नोई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आया था कि अनुज थापन रायगढ़ के पनवेल से आया था और उसने शूटरों को दो पिस्तौल और 38 कारतूस दिए थे। इसके अलावा उसने शूटर्स के साथ समय भी बिताया। बात 14  अप्रैल की है जब दो बाइकसवार शूटरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। एक गोली सलमान खान की दीवार पर भी लगी थी। बताया गया कि एक  गोली सलमान के ड्राइंग रूम तक पहुंच गई थी। बदमाश अपनी बाइक भी छोड़कर फरार हो गए थे।

Related Articles

Back to top button