छत्तीसगढ़

मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा फार्म का वितरण प्रारंभ

सामान्य शुल्क के साथ 30 सितम्बर तक जमा होंगे फार्म

रायपुर, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा 2024 के परीक्षा आवेदन फार्म का वितरण 07 अगस्त से प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने इस संबंध में बताया कि सामान्य शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 निर्धारित की गई है। रायपुर जिले हेतु उर्दू कन्या उ.मा.वि. शास्त्री बाजार रायपुर तथा नूरानी उ. मा. वि. राजातालाब रायपुर को अग्रेषण केन्द्र बनाया गया है। विलंब शुल्क 250 रूपए के साथ 12 अक्टूबर 2023 तथा विलंब शुल्क 500 रूपए के साथ 25 अक्टूबर 2023 तक अग्रेषण केन्द्रों में परीक्षा फार्म जमा किये जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अहमद ने बताया कि परीक्षा फार्म वितरण एवं जमा करने हेतु प्रदेश के विभिन्न जिलों में अग्रेषण केन्द्र बनाये गये हैं। अग्रेषण केन्द्रों के नामरू- उर्दू कन्या उ. मा. वि. शास्त्री बाजार रायपुर नूरानी उ. मा. वि. राजातालाब रायपुर, शा. उ. मा. वि. तकियापारा दुर्ग स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरीद नगर भिलाई, शा. क. उ. मा. वि., बालोद, शा. बहु उ. मा. वि. राजनांदगांव स्वामी करपात्री जी शा. उ. मा. वि. कवर्धा शा. कन्या हाईस्कूल, मांझापारा, कांकेर, शा. बहु उ. मा. वि. पेण्ड्रा, शा. उ. मा. वि. महावीरगंज, शा. आ. रा. उ. मा. वि. बैकुण्ठपुर, शा. आ. बा. उ. मा. वि. सिमगा, डॉ. शोभाराम देवांगन शा. उ. मा. वि, धमतरी, शा. उ. मा. वि. राजेन्द्र नगर, बिलासपुर, शा. बा. उ. मा. वि. सूरजपुर. शा. उ. मा. वि. केदारपुर, अम्बिकापुर, शा. हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ तथा शा. कन्या उ. मा. वि. मनेन्द्रगढ़ से परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button