छत्तीसगढ़
बारिश व तेज अंधड़ से फूंडरी सीआरपीएफ कैंप के बैरक पर गिरा पेड़
बैरक के साथ जवानों के इलेक्ट्रॉनिक सामानों का हुआ नुकसान

बीजापुर :– जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में शाम 6-7 बजे के लगभग भारी बारिश व आंधी तूफान होने से सीआरपीएफ 165 (एऩ़़एच-63) पर फूंडरी बैरक पर एक पेड़ गिरने से जवान तो बाल बाल बचे, लेकिन जवानों के इलैक्ट्रोनिक सामान तथा बैरक को नुकसान हुआ है। सीआरपीएफ कैंप के टीन के छत उड़ गए हैं। सूत्रों ने बताया कि फूंडरी व आस पास क्षेत्र में बिजली गुल हुई है। जवानों के द्वारा पेड़ को हटाने की कोशिश जारी हैं।




