छत्तीसगढ़

तेंदुए के शिकार के मामले में तीन आरोपि गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कटघोरा वन परिक्षेत्र में तेंदुए के शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों ने अपने बछड़े की मौत के बाद बदला लेते हुए तेंदुए की हत्या कर उसके हाथ पैर काट दिए थे। मामले में वन विभाग की टीम और पुलिस जांच कर रही थी जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राहा जंगल में तेंदुए के शिकार मामले में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को यह दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया हैं जिनमें से दो बाप-बेटे हैं जबकि एक उसका समधी है। जानकारी के मुताबिक कटघोरा वनमंडल के राहा के जंगल में तेंदुए की लाश मिली थी। उसके शरीर के कई अंग गायब थे।

उस दौरान वहां मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी तेंदुए को जहर देकर मारने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों के पास फंदा, ब्लेड और जहर की पुड़िया बरामद की गई जिनकी सहायता से तीनों आरोपी तेंदएं के नाखून, दांत और कई अंग काटकर ले गए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तेंदुए ने एक दिन पहले आरोपी के बछड़े का शिकार किया था। जिससे आक्रोशित होकर आरोपियो ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को पकड़ने में श्वान दस्ता टीम की मुख्य भूमिका अहम रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button