निशुल्क योग कार्यशाला का आयोजन।
निशुल्क योग कार्यशाला का आयोजन।
डाउनलोड जिंदगी नामक संस्था जिसमें रायपुर शहर की 50 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं, यह महिलाओं का ग्रुप हर रविवार को निशुल्क कार्यशाला आयोजित करता है इसमें इस ग्रुप की महिलाओं तथा शहर की अन्य महिलाओं को नई-नई चीज़ सीखने को मिलती हैं।
यह महिलाओं का ऐसा ग्रुप है जो महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सहायता करता है इस रविवार डाउनलोड जिंदगी द्वारा योग की कार्यशाला आयोजित की गई जो की अनुपम गार्डन में रही और पूर्णतः निशुल्क रही। कार्यशाला योग साधिका प्रियंका उपाध्याय द्वारा ली गई जिन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से योग का महत्व बताते हुए लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। और निरंतर योग करने की सलाह दी। प्रियंका उपाध्याय जरूरतमंद लोगों के लिए अक्सर निशुल्क योग कार्यशाला आयोजित करते रहती हैं।
डाउनलोड जिंदगी संस्था की प्रमुख शिखा राखेचा है। इनकी एक छोटी सी कोशिश से आज रायपुर की 50 से अधिक महिलाओं का समूह तैयार हो चुका है और हर रविवार कार्यशाला में कई महिलाएं जुड़ती हैं और उनका समूह और आगे बढ़ता है।



