छत्तीसगढ़

बीरनपुर में नदी में तैरती मिली युवक की लाश, NEET की तैयारी कर रहा था छात्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में  NEET की तैयारी कर रहे युवक की लाश नदी में मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 21 मई को घर से निकला था और पिछले तीन दिनों से लापता था। जिसके बाद बिरनपुर के पास खैरी नदी में उसकी लाश तैरते हुए मिली है।  घटना साजा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम नरेंद्र वर्मा बताया जा रहा है। युवक वह ग्राम चोरभट्टी का रहने वाला था। दो दिन पहले ही सुतियापाठ बैराज से नदी में पानी छोड़ा गया था। उफनती नदी में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गोताखोर सुबह से ही मौत के सबूतों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button